Kaushambi Road Accident | Photo Credit: AI
कौशांबी: Kaushambi Road Accident कौशांबी जिले के सैनी क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सात जुलाई की मध्यरात्रि को सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर त्रिलोकपुर गांव के पास एक होटल के सामने टायर पंक्चर होने के कारण एक भारी पिकअप वाहन खड़ा था, जिसके टायर बदलने का काम किया जा रहा था।
Kaushambi Road Accident उन्होंने बताया कि इसी दौरान पीछे से आये एक अज्ञात वाहन ने टायर बदल रहे और उसमें सहयोग कर रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन चालक अनवर अनवर (40) तथा पंक्चर बना रहे साबिर (30), उसका भाई अकबर (32) और एहसान (42) नामक एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान चारों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है और घटना की जांच की जा रही है।