केजरीवाल का कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ना पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक ‘राजनीतिक स्टंट’ है: भाजपा

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: December 17, 2020 7:28 pm IST

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की, जिन्होंने गुरुवार को विधानसभा में तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ते हुए इन्हें किसानों के हितों के खिलाफ बताया।

गुप्ता ने कहा कि यह पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक ‘राजनीतिक स्टंट’ और ‘नौटंकी’ है।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा शासित केंद्र की आलोचना की और कहा कि वह किसानों को धोखा नहीं दे सकते।

गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने विधानसभा में कृषि कानूनों की प्रतियों को फाड़कर संवैधानिक गरिमा को ‘नौटंकी’ में बदल दिया।

उन्होंने कहा, ‘कृषि कानूनों का केजरीवाल का विरोध सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। जब उन्हें पता चला कि पंजाब के किसानों का एक वर्ग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है, तो राज्य में राजनीतिक जमीन बचाने के लिए, उन्होंने इसका विरोध करने का नाटक करना शुरू कर दिया।’’

भाषा कृष्ण नेत्रपाल

नेत्रपाल

लेखक के बारे में