केजरीवाल का ‘शीश महल’ राज्य अतिथि गृह में परिवर्तित हो सकता है : सूत्र
केजरीवाल का ‘शीश महल’ राज्य अतिथि गृह में परिवर्तित हो सकता है : सूत्र
नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास रहे बंगला नंबर-6 को राज्य अतिथि गृह में बदलने की योजना बना रही है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, प्रस्तावित अतिथि गृह में पार्किंग, प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।
सूत्रों ने बताया, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास रहे बंगला नंबर-6 के लंबे समय से खाली पड़े होने के कारण सरकार इसे राज्य अतिथि गृह में बदलने की तैयारी कर रही है।’’
उन्होंने बताया कि दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड पर बने इस बंगले का उपयोग अन्य राज्य अतिथि गृहों की तरह दौरे पर आने वाले मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के ठहरने के लिए किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा। इस प्रस्ताव को लागू करने से पहले उच्च अधिकारियों की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
भाषा गोला सुभाष
सुभाष

Facebook


