केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

Ads

केरल विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 02:24 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 02:24 PM IST

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची शनिवार को जारी की।

पार्टी ने तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को उम्मीदवार बनाया है।

सूची के अनुसार, पुथुपल्ली से रवीन्द्रनाथ वकत्थानम को, चवरा से के आर राजेश को, चदयामंगलम से आर एस अरुण राज को और पीरुमाडे सीट से वी रतीश चुनाव मैदान में उतरेंगे।

विवेक गोपन को अरुविक्करा सीट, टी एन सुरेश को कोवलम और एस राजशेखरन नायर को नेय्याट्टिनकारा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने मावेलिक्करा सीट से अजिमोन, चिरायिनकीझु से बी एस अनूप और अदूर सीट से पंडालम प्रतापन को उम्मीदवार बनाया है।

भाषा

सिम्मी अमित

अमित