सऊदी अरब : भारतीय दूतावास ने विभिन्न शहरों में लोगों को राजनयिक पहुंच प्रदान की

Ads

सऊदी अरब : भारतीय दूतावास ने विभिन्न शहरों में लोगों को राजनयिक पहुंच प्रदान की

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 09:59 PM IST

रियाद, 21 मार्च (भाषा) सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने शनिवार को देश के विभिन्न शहरों में लोगों को राजनयिक पहुंच और सत्यापन सेवाएं प्रदान कीं।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर दी गई जानकारी के अनुसार यह सेवाएं दम्माम, जुबैल और हाइल में दी गईं।

दूतावास ने बताया कि इन केंद्रों पर पहुंचने वाले भारतीय प्रवासियों की राजनयिक पहुंच संबंधी समस्याओं का संतोषजनक तरीके से समाधान किया गया।

इससे पहले, शुक्रवार को रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने 18 मार्च की हालिया घटनाओं के दौरान एक भारतीय नागरिक की हुई दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया था।

दूतावास ने कहा कि वह मृतक के परिवार और स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और इस मामले में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा रवि कांत रवि कांत माधव

माधव