अमेरिकी सांसद ईरान युद्ध को लेकर उठा रहे सवाल

Ads

अमेरिकी सांसद ईरान युद्ध को लेकर उठा रहे सवाल

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 09:50 PM IST

वाशिंगटन, 21 मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के समर्थन के बिना ही अमेरिका को युद्ध में धकेल दिया, लेकिन सांसद यह सवाल उठा रहे हैं कि ईरान के साथ युद्ध कब, कैसे और किस कीमत पर समाप्त होगा।

युद्ध शुरू हुए तीन सप्ताह हो चुके हैं और अब इसके परिणाम स्पष्ट होने लगे हैं। कम से कम 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए हैं और 230 से अधिक घायल हुए हैं।

पेंटागन द्वारा युद्ध निधि के लिए 200 अरब अमेरिकी डॉलर का अनुरोध व्हाइट हाउस में लंबित है। सहयोगी देशों पर हमले हो रहे हैं, तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और हजारों अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात किए जा रहे हैं, जबकि इस समस्या का कोई अंतिम समाधान नजर नहीं आ रहा।

उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘असल सवाल यह है कि हम अंततः क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?’’

ट्रंप ने शुक्रवार देर रात कहा था कि वह सैन्य अभियानों को ‘‘समाप्त करने’’ पर विचार कर रहे हैं, साथ ही उन्होंने नए उद्देश्यों और लक्ष्यों की रूपरेखा भी बताई थी।

प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा है कि सैन्य अभियान जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मूल मिशन लगभग पूरा हो चुका है।’’

एपी देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल