केरल विस चुनाव : भाजपा ने एस स्मिता को वर्कला से उम्मीदवार बनाया
केरल विस चुनाव : भाजपा ने एस स्मिता को वर्कला से उम्मीदवार बनाया
नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा)केरल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने रविवार को एक और उम्मीदवार का नाम घोषित किया। पार्टी ने वर्कला सीट से एस स्मिता को मैदान में उतारा है।
भाजपा इसी के साथ राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने 98 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। केरल में विधानसभा की 140 सीट है।
भाजपा ने शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें तिरुवनंतपुरम से पार्टी की जिला इकाई की अध्यक्ष करमना जयन को टिकट दिया गया है।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप

Facebook


