Crime News: ‘तेरे शरीर में बुरी आत्मा है, कमरे में आओ’… तांत्रिक ने नाबालिग के साथ किया घिनौना काम, पहुंचा सलाखों के पीछे

'तेरे शरीर में बुरी आत्मा है, कमरे में आओ'... तांत्रिक ने नाबालिग के साथ किया घिनौना काम, Kerla Tantrik raped minor girl

Crime News: ‘तेरे शरीर में बुरी आत्मा है, कमरे में आओ’… तांत्रिक ने नाबालिग के साथ किया घिनौना काम, पहुंचा सलाखों के पीछे
Modified Date: February 9, 2026 / 04:43 pm IST
Published Date: February 9, 2026 3:34 pm IST

कोल्लम: Crime News: केरल के कोल्लम जिले में झाड़-फूंक के नाम पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी मुरारी एक स्थानीय तांत्रिक है। यह घटना पुत्तूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वेंदर में हुई। घटना की जानकारी रविवार को सामने आने के बाद से आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां पहले कुछ ज्योतिषीय सलाह लेने के लिए मुरारी के पास गई थीं। आरोपी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं का कारण एक बुरी आत्मा है, जो लड़की के शरीर पर हावी है। तांत्रिक ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह झाड़-फूंक के जरिए इस आत्मा से छुटकारा दिला सकता है।

Crime News: इसके बाद, आरोपी के निर्देशानुसार, रविवार को लड़की और उसकी मां अनुष्ठान प्रक्रिया के लिए फिर से वेंदर स्थित उसके घर पहुंचीं। आरोपी ने मां से कमरे के बाहर इंतजार करने को कहा और लड़की को अकेले अंदर रहने दिया। कुछ समय बाद लड़की बाहर आई और उसने मां को अंदर हुई घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन इस हंगामे के बीच आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि मुरारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।