PNB Vacancy 2026: इस सरकारी बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी, इस लिंक से करें तुरंत अप्लाई

PNB Vacancy 2026: सरकारी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 8 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं। तय समय सीमा के अंदर आवेदन करना जरूरी है।

PNB Vacancy 2026: इस सरकारी बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, मिलेगी आकर्षक सैलरी, इस लिंक से करें तुरंत अप्लाई

(PNB Vacancy 2026/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: February 9, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: February 9, 2026 3:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुल पद: 5,138 अप्रेंटिस वैकेंसी।
  • सबसे ज्यादा भर्ती: उत्तर प्रदेश में 814 पद।
  • आयु सीमा: 20 से 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)।

PNB Recruitment 2026 सरकारी बैंक में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है। PNB ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर में हजारों युवाओं को बैंकिंग सेक्टर में काम सीखने और अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

कुल पद और राज्यवार भर्ती (State Wise Recruitment)

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5,138 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश में 814 हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्ती होगी। इससे अलग-अलग जिलों के उम्मीदवारों को नौकरी का मौका मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाना चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने पहले से अप्रेंटिस योजना के तहत पंजीकरण किया है, उनकी डिग्री चार साल से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

आयु सीमा और छूट (Age Limit and Relaxation)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1998 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। कुछ श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु 34 वर्ष तक हो सकती है।

स्टाइपेंड और प्रशिक्षण अवधि (Stipend and Training Period)

चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीण और सामान्य शाखाओं में काम करने वाले उम्मीदवारों को करीब 12,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं मेट्रो शहरों में तैनात अप्रेंटिस को लगभग 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया (Application Fee and Process)

आवेदन शुल्क सामान्य और OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए करीब 944 रुपये, जबकि सामान्य और OBC महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये है। SC, ST, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 236 रुपये रखा गया है। आवेदन करने के लिए पहले NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर BFSI SSC पोर्टल पर फॉर्म भरकर शुल्क जमा करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।