युवती का यौन उत्पीड़न कर रहा था इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रोफेसर, मनोरंजन पार्क में रंगे हाथ पकड़ाया

Central University professor arrested for sexually harassing woman: केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रोफेसर युवती का यौन उत्पीड़न करने के लिए गिरफ्तार

युवती का यौन उत्पीड़न कर रहा था इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रोफेसर, मनोरंजन पार्क में रंगे हाथ पकड़ाया

Indore Crime News

Modified Date: May 14, 2024 / 04:01 pm IST
Published Date: May 14, 2024 3:42 pm IST

Central University professor arrested for sexually harassing woman: कन्नूर (केरल)।  केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफसर को एक युवती का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के एक मनोरंजन पार्क की है।

कासरगोड में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाने वाले आरोपी इफ्तिकार अहमद बी को युवती की शिकायत के आधार पर सोमवार को यहां विस्मय मनोरंजन पार्क में रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय अदालत से रिमांड मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

read more: दोस्त का समर्थन करने गया था: आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज होने पर अल्लू अर्जुन ने कहा

पीड़िता ने शोर मचाया

पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई, जब 22 वर्षीय शिकायतकर्ता और उसके परिवार के सदस्य मनोरंजन पार्क के वेव पूल में समय बिता रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ”शुरू में युवती को लगा कि प्रोफेसर से गलती हो गयी होगी। लेकिन आरोपी ने लगातार युवती को परेशान करना जारी रखा, जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया।”

घटना की सूचना पाकर तालीपराम्बा पुलिस तुरंत पार्क में पहुं‍ची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि युवती अपने बयान पर कायम रही और उसने अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसे जल्द ही हिरासत में ले लिया गया और थोड़ी देर बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

read more: कर प्रोत्साहन से हरित विनिर्माण गतिविधियों को अपनाने में मिल सकती मदद: विशेषज्ञ

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला करना) और 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अहमद पर केंद्रीय विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने भी यौन उत्पीड़न की शिकायत दी हुई है।

पिछले वर्ष बाकेल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी को कुछ वक्त के लिए विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया था। निलंबन हटाये जाने के बाद प्रोफेसर की हाल ही में सेवा बहाली हुई थी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com