Petrol Diesel Price in Pakistan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी, खाड़ी देशों में जारी युद्ध का यहां दिखा असर, जानिए एक लीटर ईंधन का कितना रेट है पाकिस्तान में

Petrol Diesel Price in Pakistan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी, खाड़ी देशों में जारी युद्ध का यहां दिखा असर, जानिए एक लीटर ईंधन का कितना रेट है पाकिस्तान में

Petrol Diesel Price in Pakistan: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी, खाड़ी देशों में जारी युद्ध का यहां दिखा असर, जानिए एक लीटर ईंधन का कितना रेट है पाकिस्तान में

Petrol Diesel Price in Pakistan. Image Credit: IBC24 News

Modified Date: March 7, 2026 / 04:55 pm IST
Published Date: March 7, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर का इजाफा
  • एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम
  • खाड़ी देशों में जारी तनाव का दिखने लगा असर

इस्लामाबाद: Petrol Diesel Price in Pakistan खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है तो पाकिस्तान जैसे कई देशों में पेट्रोल-डीजल का संकट पैद हो गया है। हालात को देखते हुए पाकिस्तान की सरकार ने आम जनता को जोर का झटका दिया है। शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में सीधे 55 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। वहीं, जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों में यहां पेट्रोल-डीजल के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर सकता है।

55 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price in Pakistan मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 55 रुपए की बढ़ोतरी होने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 321.17 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल का रेट 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि 1 मार्च को ही पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 8 और डीजल की कीमत में 5 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोलियम मंत्री ने दी अहम जानकारी

ज्ञात हो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान अपना अधिकतर कच्चा तेल सउदी अरब और यूएई से मंगाता है। यह सभी तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आता है। ऐसे में इस रास्तें कोई व्यवधान सप्लाई चेन को प्रभावित करेगा। बता दें, कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला इमरजेंसी मीटिंग में लिया गया है। इस मीटिंग में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक मौजूद थे।

और बढ़ सकती है कीमतें

वहीं, दूसरी ओर तेल की कीमतों में हुए अचानक बढ़ोतरी के बाद कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप के बाहर लम्बी कतारें देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर अपनी गाडियां लेकर पहुंच रहे हैं। बता दें, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का रिजर्व है। पाकिस्तान के अधिकारियों को कहना है कि तेल की कीमतों पर हर हफ्ते समीक्षा की जाएगी। बता दें, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि IMF ने भी पाकिस्तान को इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से देश में तेल की कीमतों को एडजस्ट करने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"