केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन ने विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाकात की, प्रवासियों कल्याण को लेकर हुई चर्चा

केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन ने विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाकात की, प्रवासियों कल्याण को लेकर हुई चर्चा

केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन ने विदेशमंत्री जयशंकर से मुलाकात की, प्रवासियों कल्याण को लेकर हुई चर्चा
Modified Date: September 19, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: September 19, 2026 1:42 pm IST

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे राज्य के लोगों के कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

सतीशन ने कहा कि बैठक लाभप्रद रही और और इस दौरान प्रवासी समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें राजनयिक सहायता और शिकायतों का त्वरित समाधान का मुद्दा शामिल है।

केरलम के प्रवासी समुदाय में मुख्य रूप से राज्य के बाहर विशेषकर खाड़ी देशों में रहने वाले गैर-निवासी केरलमवासी और विदेश में काम करने के बाद राज्य में वापस लौटे केरलमवासी शामिल हैं।

सतीशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बाद में एक पोस्ट में कहा, ‘‘ हमारे प्रवासी समुदाय की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री को उपहार भी दिया।

भाषा धीरज रंजन

रंजन


लेखक के बारे में