केरलम के मुख्यमंत्री ने ब्रिक्स देशों के कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से बातचीत की
केरलम के मुख्यमंत्री ने ब्रिक्स देशों के कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से बातचीत की
तिरुवनंतपुरम, 14 सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने सोमवार को ब्रिक्स के 19 सदस्य और साझेदार देशों के कई कंटेंट क्रिएटर्स तथा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से बातचीत की और उन्हें बताया कि राज्य तेजी से एक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने यहां अपने आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस में ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के 35 प्रमुख कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ हुई बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कीं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद बुनियादी ढांचे के बारे में भी जानकारी दी।
सतीशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘इन लोगों के साथ केरल की वास्तविक कहानी साझा करके खुशी हुई। करीब 600 किलोमीटर लंबी तटरेखा और जैव विविधता से समृद्ध पश्चिमी घाट से घिरा यह राज्य तेजी से वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है।’’
सतीशन ने कहा कि उन्होंने राज्य में बंदरगाह और विमानन क्षेत्र के बढ़ते बुनियादी ढांचे, विश्वभर में प्रसिद्ध चिकित्सकों, इंजीनियरों और आईटी पेशेवरों की प्रतिभा तथा केरलम को आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य के लिए वैश्विक गंतव्य बनाने के अपने दृष्टिकोण के बारे में भी बताया।
सतीशन ने कहा कि भारत के ‘‘पहले पूर्ण साक्षर राज्य’’ के रूप में केरल पूर्ण डिजिटल साक्षरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है और प्रतिष्ठित पुराने विश्वविद्यालयों को आकर्षित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि ‘‘केरलम टिकाऊ और समावेशी विकास की मिसाल के रूप में मजबूती से खड़ा है।’’
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


