केरल: कासरगोड के मंदिर प्रांगण में सामुदायिक इफ्तार का आयोजन
केरल: कासरगोड के मंदिर प्रांगण में सामुदायिक इफ्तार का आयोजन
कासरगोड, 28 फरवरी (भाषा) केरल के कासरगोड में सदियों पुराने एक मंदिर में धार्मिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के लिए सामुदायिक इफ्तार का आयोजन किया गया।
थचांगड स्थित श्री पूबनम कुझी मंदिर में बृहस्पतिवार को ‘ब्रह्मकलशोत्सव’ के तहत इफ्तार का आयोजन किया गया।
सोशल मीडिया मंचों और टीवी चैनलों पर प्रसारित तस्वीरों में बड़ी संख्या में टोपी पहने मुस्लिम पुरुषों को भव्य मंदिर प्रांगण में करीने से सजी मेजों पर इफ्तार का आनंद लेते हुए देखा गया।
उन्होंने खजूर और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों से अपना रोजा खोला।
मंदिर के सूत्रों ने बताया कि रमजान में रोजे के कारण स्थानीय मुस्लिम निवासी मंदिर प्रबंधन द्वारा आयोजित हालिया अन्नदानम (सामुदायिक भोज) में शामिल नहीं हो सके, इसलिए इफ्तार का आयोजन किया गया।
इफ्तार में शामिल होने के बाद एक मुस्लिम व्यक्ति ने मीडिया से कहा, “यह मंदिर और यहां के त्योहार हमारे जीवन और बचपन का हिस्सा हैं। बचपन में हम स्कूल के बाद हर दिन यहां इकट्ठा होते थे। इसलिए हम यहां के त्योहारों से अच्छी तरह अवगत हैं।”
इफ्तार का आयोजन ‘पूबनम यूएई कमेटी’ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें स्थानीय प्रवासी शामिल हैं।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


