Ritu Tawde Rolex Watch: एक करोड़ कीमत की ‘रोलेक्स घड़ी’ पहनती है महापौर!.. अब सामने आई सफाई, आप भी सुनें क्या कहा..

Mumbai Mayor Ritu Tawde Rolex Watch: मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने महंगी रोलेक्स घड़ी विवाद पर सफाई देते हुए बताया, यह माइकल कोर्स की गिफ्ट है।

Ritu Tawde Rolex Watch: एक करोड़ कीमत की ‘रोलेक्स घड़ी’ पहनती है महापौर!.. अब सामने आई सफाई, आप भी सुनें क्या कहा..

Mumbai Mayor Ritu Tawde Rolex Watch || Image- ANI News File

Modified Date: February 28, 2026 / 02:26 pm IST
Published Date: February 28, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रोलेक्स घड़ी विवाद पर महापौर की सफाई
  • बच्चों का जन्मदिन गिफ्ट बताया
  • 15-16 हजार की माइकल कोर्स घड़ी

मुंबई: मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने शुक्रवार को उस घड़ी को लेकर चल रहे विवाद पर सफाई दी है। उनके इस घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी। (Mumbai Mayor Ritu Tawde Rolex Watch) उन्होंने साफ़ किया कि उन्हें ब्रांडेड सामानों में कोई रुचि नहीं है और उनका ध्यान केवल मुंबईकरों की सेवा पर है।

‘महंगे सामानों में कमाई रुचि नहीं’ : महापौर तावड़े

पत्रकारों से बातचीत में तावड़े ने कहा कि वह घड़ी उनके बच्चों की ओर से जन्मदिन पर दिया गया एक साधारण गिफ्ट है। उन्हें खुद भी इसके ब्रांड के बारे में मालूम नहीं था। उन्होंने कहा, “मुझे किसी भी ब्रांड में दिलचस्पी नहीं है, चाहे वह घड़ी हो, साड़ी हो या कोई सजावटी वस्तु। मैं सिर्फ एक बात जानती हूं कि मुझे मुंबईकरों की सेवा करनी है। यह बहुत साधारण घड़ी है, जो मेरे बच्चों ने मुझे जन्मदिन पर दी थी। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि यह किस कंपनी की है।”

उन्होंने आगे बताया कि बाद में उन्होंने अपनी बेटी से घड़ी के ब्रांड के बारे में पूछा, तो बेटी ने बताया कि यह ‘माइकल कोर्स’ ब्रांड की घड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 15 से 16 हजार रुपये है। तावड़े ने कहा, “तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि कल से आप लोग किस ब्रांड की बात कर रहे हैं।” महापौर ने दोहराया कि वह ब्रांडेड वस्तुओं को महत्व नहीं देतीं और अपनी जिम्मेदारियों तथा जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

11 फरवरी को चुनी गई थी मुंबई की नई महापौर

इससे पहले महापौर रितु तावड़े ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने के आरोपों पर चर्चा की गई। (Mumbai Mayor Ritu Tawde Rolex Watch) यह बैठक पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया के अनुरोध पर बुलाई गई थी। इसमें संबंधित पुलिस अधिकारी और पंजीकरण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। सोमैया भी बैठक में शामिल हुए।

गौरतलब है कि 11 फरवरी को रितु तावड़े बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर निर्विरोध चुनी गई थीं। वहीं संजय घाड़ी उपमहापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। तावड़े भाजपा की वरिष्ठ पार्षद हैं और नगर निगम के वार्ड 132 (एन-वार्ड, घाटकोपर) का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

New Rules 1st March 2026: 1 मार्च से सुबह-सुबह बदल जाएंगे LPG और ट्रेन टिकट के रूल, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!  


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown