केरल कांग्रेस (एम) को विलय के लिए ईमानदारीपूर्वक आमंत्रित किया था: जोसेफ

केरल कांग्रेस (एम) को विलय के लिए ईमानदारीपूर्वक आमंत्रित किया था: जोसेफ

केरल कांग्रेस (एम) को विलय के लिए ईमानदारीपूर्वक आमंत्रित किया था: जोसेफ
Modified Date: May 10, 2026 / 03:31 pm IST
Published Date: May 10, 2026 3:31 pm IST

इडुक्की (केरल), 10 मई (भाषा) केरल कांग्रेस (जे) के नेता ए. जॉन जोसेफ ने रविवार को कहा कि केरल कांग्रेस (एम) गुट को वापस आने के लिए ईमानदारीपूर्वक आमंत्रित किया गया है।

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) में शामिल केरल कांग्रेस (जोसेफ) गुट ने विधानसभा चुनाव में सात सीट जीतीं, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल केरल कांग्रेस (मणि) कोई भी सीट नहीं जीत सकी।

पार्टी अध्यक्ष पी जे जोसेफ और ए. जॉन जोसेफ ने पहले ही कहा था कि अगर केरल कांग्रेस (एम) गुट वापस आया तो उसका खुले दिल से स्वागत किया जाएगा।

केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के. मणि ने हालांकि शनिवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी और उसके नेताओं को अपमानजनक तरीके से आमंत्रित किया गया था।

थोडुपुझा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले ए. जॉन जोसेफ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने मणि गुट को वापस आने के लिए ईमानदारीपूर्वक आमंत्रित किया था।

उन्होंने कहा, “अगर मेरे बयान से उन्हें ठेस पहुंची है, तो मैं उसे वापस ले रहा हूं। मैनें उनसे वापस आने के लिए ईमानदारीपूर्वक अनुरोध किया था। अगर वे लौटते हैं, तो हम उनका बाहें फैलाकर स्वागत करेंगे। केरल कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में, मुझे लगता है कि के.एम. मणि द्वारा स्थापित पार्टी का पतन राज्य के राजनीतिक संतुलन के लिए उचित नहीं है।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में