UP Yogi Cabinet News: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी सहित इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, दो मंत्रियों को मिला प्रमोशन

यूपी योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी सहित इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, UP Yogi cabinet expansion

UP Yogi Cabinet News: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी सहित इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, दो मंत्रियों को मिला प्रमोशन

UP Yogi Cabinet News. Image Source- IBC24

Modified Date: May 10, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: May 10, 2026 3:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार, 8 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
  • भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे समेत कई बड़े नेताओं को मंत्री पद
  • जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर बीजेपी का खास फोकस

लखनऊः UP Yogi Cabinet News:  उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का दूसरी बार विस्तार रविवार को किया गया। लखनऊ स्थित जनभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 6 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जबकि 2 नेताओं को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। शपथ लेने वाले नेताओं में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत शामिल हैं। इनमें हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं अन्य नेताओं को कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारियां दी गई हैं। नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं। अब यूपी सरकार में योगी को मिलाकर कुल 60 मंत्री हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था।

कई नामों की थी चर्चा (UP Yogi Cabinet News)

UP Yogi Cabinet News: भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे जैसे नेताओं को शामिल कर संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल का संदेश देने का प्रयास भी माना जा रहा है। वहीं हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाकर पिछड़े और अन्य वर्गों को साधने की रणनीति दिखाई दे रही है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में सरकार विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को भी और मजबूत करेगी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज थीं और कई नामों पर मंथन चल रहा था। आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका दिया। माना जा रहा है कि यह विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी राजनीतिक तैयारी का हिस्सा है। पार्टी इस कदम के जरिए प्रदेश के विभिन्न वर्गों में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।