यूडीएफ सरकार में दो मंत्री पद मांगेगी केरल कांग्रेस (जे): पी जे जोसफ

यूडीएफ सरकार में दो मंत्री पद मांगेगी केरल कांग्रेस (जे): पी जे जोसफ

यूडीएफ सरकार में दो मंत्री पद मांगेगी केरल कांग्रेस (जे): पी जे जोसफ
Modified Date: May 14, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: May 14, 2026 11:23 am IST

इडुक्की (केरल), 14 मई (भाषा) केरल कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष पी जे जोसफ ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि संयुक्त जनतांत्रिक गठबंधन (यूडीएफ) के सत्ता संभालने पर उनकी पार्टी दो मंत्री पदों की मांग करेगी।

वह थोडुपुझा से तिरुवनंतपुरम रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात कर रहे थे। तिरुवनंतपुरम में सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए यूडीएफ की एक बैठक बुलाई गई है।

यूडीएफ ने 140 में से 102 सीटों पर जीत हासिल की है, जिसमें केरल कांग्रेस (जे) के सात विधायक हैं।

जोसफ ने कहा, ‘हम यूडीएफ की बैठक में अपना दावा पेश करेंगे। हम दो मंत्री पद मांगेंगे।’

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले मुख्यमंत्री के चयन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व सहयोगी दलों के सुझावों पर विचार करेगा।

नायर सर्विस सोसाइटी (एनएसएस) महासचिव जी. सुकुमारन की उस आलोचना पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूडीएफ सहयोगी, विशेष रूप से ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ (आईयूएमएल), मुख्यमंत्री चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं, जोसेफ ने कहा कि उनकी पार्टी ने केवल यह राय दी थी कि मुख्यमंत्री का चयन विधायकों के बीच से ही किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘यह बात हमारी राय मांगे जाने के बाद कही गई थी।’

फिलहाल विधानसभा के लिए निर्वाचित वी.डी. सतीशन और रमेश चेन्निथला के साथ कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल के नाम पर इस पद के लिए विचार किया जा रहा है।

जोसेफ ने कहा, ‘हम राज्यपाल से मिल सकते हैं। इसलिए तिरुवनंतपुरम में यूडीएफ की बैठक आयोजित की जा रही है।’

भाषा सुमित वैभव

वैभव


लेखक के बारे में