Janjgir Champa Murder News: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Janjgir Champa Murder News: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Janjgir Champa Murder News: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Janjgir Champa Murder News | Photo Credit: AI

Modified Date: May 14, 2026 / 10:21 am IST
Published Date: May 14, 2026 10:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • जांजगीर-चांपा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
  • जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका
  • FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी

जांजगीर:  प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अलग अलग हिस्सों में आए दिन हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा जिले से सामने आया है, जहां एक साथ चार लोगों की हत्या (Janjgir Champa Murder News) हो गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Janjgir Champa Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना शिवरीनारायण के भंवतरा गांव का है। बताया जा रहा है ​कि भंवतरा गांव निवासी मेदनी कश्यप जो 70 साल का बुजुर्ग है वो अपनी पत्नी शांति बाई और अपने नाती नातिन के साथ रात में सोए हुए थे। इस दौरान चारों की हत्या की गई है। घटना के बारे में जैसे ही लोगों को पता चला, इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना ​सूचना मिले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मामला जमीन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद एएसपी निवेदिता दास ने बताया कि भंवतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है।

मौके पर FSL की टीम और डॉग स्कॉयड की टीम पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है। एएसपी निवेदिता ने बताया कि पैतृक संपति को लेकर विवाद की बात सामने आई है। संदेह है कि परिवार के लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।