Mamata Banerjee Calcutta High Court : बंगाल की ‘दीदी’ अब बनीं ‘वकील’! काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, इस मामले में दलीलें देने खुद पहुंचीं कोर्ट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी हार के बाद पहली बार वकील के काले कोट में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं। चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान उनका यह अलग अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

Mamata Banerjee Calcutta High Court : बंगाल की ‘दीदी’ अब बनीं ‘वकील’! काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, इस मामले में दलीलें देने खुद पहुंचीं कोर्ट

Mamata Banerjee Calcutta High Court

Modified Date: May 14, 2026 / 01:28 pm IST
Published Date: May 14, 2026 1:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी वकील की पोशाक में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं।
  • चुनाव बाद हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई में खुद अदालत में पेश हुईं।
  • कोर्ट परिसर में उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

कोलकाता: Mamata Banerjee Calcutta High Court  पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार सुबह एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई। विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार ममता दीदी सफेद साड़ी के ऊपर काला कोट पहने और वकीलों की निर्धारित पोशाक में कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य द्वार से अंदर दाखिल हुईं। राजनीति और कानून का यह अनोखा मेल तब दिखा जब वह चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए खुद वकील के रूप में अदालत पहुँचीं।

Mamata Banerjee Lawyer Avatar अदालत के भीतर वकील के रूप में खड़ी हुई ‘दीदी’

मिली जानकारी के अनुसार 12 मई को तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य जस्टिस सुजॉय पाल और जस्टिस पार्थसारथी सेन की खंडपीठ ने तत्काल सुनवाई का फैसला किया था। सुबह करीब 10 बजे ममता बनर्जी के साथ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे। वह सीधे अदालत के भीतर वकील के रूप में खड़ी हुई, जिसे देखकर वहाँ मौजूद लोग दंग रह गए।

पहले भी वकील की भूमिका में आ चुकी है नज़

आपको बता दें जैसे ही ममता बनर्जी वकीलों की निर्धारित पोशाक में अदालत के भीतर दाखिल हुईं, वहां मौजूद लोग दंग रह गए। हालांकि, उनकी मौजूदगी के दौरान कोर्ट परिसर में उनके खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगे, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। यह पहली बार नहीं है जब ममता ने काला कोट पहना हो इससे पहले वह सुप्रीम कोर्ट में भी एक मामले की सुनवाई के दौरान वकील की भूमिका में दलीलें पेश कर चुकी हैं।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.