केरल : भाकपा ने नट्टिका के विधायक सी सी मुकुंदन को पार्टी से निष्कासित किया
केरल : भाकपा ने नट्टिका के विधायक सी सी मुकुंदन को पार्टी से निष्कासित किया
त्रिशूर (केरल), 10 मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मौजूदा विधायक सी सी मुकुंदन पर गंभीर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मंगलवार को निष्कासित कर दिया।
विधानसभा चुनाव से पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई ऐसे वक्त की गई है जब मुकुंदन ने खुले तौर पर कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। एक दिन पहले खबरें आई थीं कि पार्टी पूर्व विधायक गीता गोपी को नट्टिका विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र नट्टिका को लंबे समय से भाकपा का गढ़ माना जाता रहा है।
भाकपा की नट्टिका निर्वाचन क्षेत्र समिति ने एक बयान में कहा कि मुकुंदन ने कई चेतावनियों के बावजूद बार-बार पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया और पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त रहे।
मुकुंदन ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था कि आंतरिक गुटबाजी और अन्य वजहों से उन्हें पार्टी का टिकट नहीं दिया जा रहा।
भाषा आशीष प्रशांत
प्रशांत

Facebook


