केरल: निर्वाचन आयोग पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को ‘हलवा’ खिलाएगा

केरल: निर्वाचन आयोग पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को ‘हलवा’ खिलाएगा

केरल: निर्वाचन आयोग पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को ‘हलवा’ खिलाएगा
Modified Date: March 30, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: March 30, 2026 8:41 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 30 मार्च (भाषा) केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की एक अनूठी पहल के तहत ‘हलवा’ दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर ने आगामी चुनाव में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ‘वोट स्वीटेंड केरल अभियान’ नाम के एक विशेष अभियान की घोषणा की।

इस संबंध में 29 मार्च को एक आदेश जारी किया गया था।

आदेश के अनुसार, युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों के तहत जिलों के चुनिंदा मतदान केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के बीच विशेष ब्रांडेड ‘हलवा’ वितरित किया जाएगा।

आदेश के तहत, 200 हलवा पैकेट जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के कार्यालयों में पहुंचाए जाएंगे, जो इस पहल के लिए मतदान केंद्रों का चयन करेंगे।

बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और स्वयंसेवक पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के सत्यापन और निर्धारित बूथों पर हलवा पैकेटों के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

आदेश में इस बात पर भी जोर दिया गया कि वितरण प्रक्रिया से चुनाव प्रक्रियाओं में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ की सहायता के लिए अतिरिक्त स्वयंसेवकों को तैनात किया जा सकता है।

आदेश के मुताबिक, जिला निर्वाचन अधिकारियों को जन जागरूकता और रिपोर्टिंग के उद्देश्य से हलवा वितरण के तस्वीरें या वीडियो बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

भाषा जितेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में