केरल चुनाव: जोस के मणि को हार का सामना करना पड़ा
केरल चुनाव: जोस के मणि को हार का सामना करना पड़ा
कोट्टायम, चार मई (भाषा) केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को एलडीएफ नेता और केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के मणि को पार्टी के गढ़ पाला में हार का सामना करना पड़ा।
यूडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार मणि सी कप्पन ने मणि को 2,991 वोटों के अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी।
पाला में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जहां भाजपा ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष शॉन जॉर्ज को मैदान में उतारा था।
कप्पन को 50,799 वोट मिले, जबकि मणि को 47,808 और जॉर्ज को 35,304 वोट प्राप्त हुए।
जॉर्ज ने काफी संख्या में वोट हासिल किए हैं, जिससे कप्पन और मणि दोनों की जीत की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।
मणि ने कहा, “हम जनादेश को स्वीकार करते हैं और कप्पन को उनकी जीत पर बधाई देते हैं। केरल में यूडीएफ की लहर है।’’
राज्यसभा सदस्य ने कहा कि लोग एलडीएफ के 10 साल के शासन के बाद यूडीएफ को सत्ता में वापस देखना चाहते थे, और यह भावना चुनाव परिणामों में परिलक्षित हुई।
केरल कांग्रेस (एम) ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे सभी में हार का सामना करना पड़ा।
पाला में अपनी हार पर मणि ने कहा कि केरल कांग्रेस (एम) ने कड़ी टक्कर दी थी और इस बात का आत्मनिरीक्षण किया जाएगा कि इस निर्वाचन क्षेत्र में क्या गलत हुआ।
भाषा वैभव नरेश
नरेश

Facebook


