केरल के राज्यपाल ने निजी रॉकेट मिशन ‘विक्रम-1’ की टीम को दी बधाई

केरल के राज्यपाल ने निजी रॉकेट मिशन ‘विक्रम-1’ की टीम को दी बधाई

केरल के राज्यपाल ने निजी रॉकेट मिशन ‘विक्रम-1’ की टीम को दी बधाई
Modified Date: July 18, 2026 / 03:06 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:06 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 18 जुलाई (भाषा) केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देश के पहले निजी कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण पर शनिवार को पूरी टीम को बधाई दी।

स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा प्रक्षेपित ‘विक्रम-1’ ने सफलतापूर्वक कई प्रौद्योगिकी पेलोड और पोस्टकार्ड को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित किया।

राज्यपाल आर्लेकर ने अपने संदेश में इस उपलब्धि को भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

उन्होंने कहा कि यह सफलता नवाचार, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और सार्वजनिक-निजी भागीदारी की शक्ति को दर्शाती है।

अपने संदेश में उन्होंने लिखा, ‘‘स्काईरूट एयरोस्पेस, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), इन-स्पेस और विक्रम-1 मिशन की सफलता के लिए काम करने वाली पूरी टीम को हार्दिक बधाई।’’

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में