असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण की सराहना की

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण की सराहना की

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण की सराहना की
Modified Date: July 18, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: July 18, 2026 3:19 pm IST

गुवाहाटी, 18 जुलाई (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को भारत के पहले निजी रूप से विकसित कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ के सफल प्रक्षेपण को देश के अंतरिक्ष उद्योग और उद्यमिता की संभावनाओं के लिए एक नया शिखर बताया।

रॉकेट विकसित करने वाली कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ‘नए भारत’ के नवप्रवर्तकों, निवेशकों और उद्यमियों के लिए संभावनाएं अनंत हैं।

भारत में निजी क्षेत्र द्वारा विकसित पहले कक्षीय रॉकेट ‘विक्रम-1’ ने शनिवार को कई तकनीकी पेलोड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पोस्टकार्ड सहित विभिन्न पोस्टकार्ड को सफलतापूर्वक पृथ्वी की निचली कक्षा में पहुंचाया।

‘मिशन आगमन’ नाम से संचालित इस मिशन के साथ भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने पहली बार उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने वाले वैश्विक बाजार में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया। इस मिशन का संचालन हैदराबाद से संचालित निजी कंपनी ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ ने किया।

रॉकेट ने एक सूक्ष्म कलाकृति, 18 कैरेट सोने से बना एक सूक्ष्म रॉकेट, तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हाथों से लिखा ‘‘वंदे मातरम्’’ संदेश वाला पोस्टकार्ड भी सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया। इसके साथ ही इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के पोस्टकार्ड भी भेजे गए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष उद्योग और उद्यमिता की संभावनाओं के लिए एक नया शिखर है। भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान के सफल प्रक्षेपण के लिए स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को मेरी हार्दिक बधाई।’’

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में