Kerala Latest News: बस में यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री के सिर पर गिरी गर्म खीर, देखते ही देखते मचा हड़कंप, अब वायरल हुआ वीडियो

Kerala Latest News: बस में यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री के सिर पर गिरी गर्म खीर, देखते ही देखते मचा हड़कंप, अब वायरल हुआ वीडियो

Kerala Latest News: बस में यात्रा के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री के सिर पर गिरी गर्म खीर, देखते ही देखते मचा हड़कंप, अब वायरल हुआ वीडियो

Kerala Latest News | Photo Credit: AI

Modified Date: June 17, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: June 17, 2026 11:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुफ्त बस यात्रा योजना की शुरुआत
  • मंत्री बिंदु कृष्णा पर खीर गिर गई
  • सोशल मीडिया वीडियो वायरल

नई दिल्ली: Kerala Latest News केरल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना की शुरुआत (Kerala Free Bus Travel Scheme) हो गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। एक अप्रत्याशित घटना देखने को मिली। कार्यक्रम के तहत कोल्लम में एक सरकारी बस में काफी भीड़ थी, जहां महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णा (Bindu Krishna) भी मौजूद थीं। इसी बीच बस में मौजूद एक यात्री के हाथ गर्म खीर से भरा बर्तन फिसल गया और खीर मंत्री बिंदु कृष्णा पर गिर गई।

Kerala Women Free Bus Travel घटना के बाद कुछ देर तक अफरातफरी मच गई। हालांकि मौजूद लोगों को स्थिति संभाली और मंत्री की मदद की। यह घटना तब हुई जब मंत्री ‘प्रियदर्शनी’ योजना को लागू करने के सिलसिले में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में यात्रा कर रही थीं। इस योजना के तहत राज्य भर में सामान्य KSRTC बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।

समर्थक यात्री खिलाने के लिए लाए थे खीर

आपको बता दें कि मंत्री का स्वागत करने के लिए बस में चढ़े समर्थक यात्री के दौरान उन्हें खिलाने के लिए खीर लाए थे। खचाखच भरी बस में भारी भीड़ के बीच, मिठाई वाला बर्तन गलती से मंत्री से टकरा गया, जिससे खीर उनके सिर और कपड़ों पर गिर गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बिंदु कृष्णा को अपने बालों और कपड़ों से खीर को साफ करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके साथी उन्हें साफ-सफाई में मदद करने के लिए आगे आते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।