केरल : ट्रेन में नशे में धुत यात्री ने युवक पर चाकू से हमला किया

केरल : ट्रेन में नशे में धुत यात्री ने युवक पर चाकू से हमला किया

केरल : ट्रेन में नशे में धुत यात्री ने युवक पर चाकू से हमला किया
Modified Date: June 6, 2026 / 01:04 pm IST
Published Date: June 6, 2026 1:04 pm IST

पलक्कड, छह जून (भाषा) केरल के पलक्कड में शनिवार को एक ट्रेन में एक युवक पर कथित तौर पर नशे में धुत एक सहयात्री ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शोरनूर रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घायल युवक को 35 टांके लगे हैं और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने कहा कि आरोपी सहयात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात कराईकल एक्सप्रेस में हुई, जो केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कराईकल और एर्नाकुलम जंक्शन के बीच चलती है।

इसने बताया कि दोनों व्यक्तियों के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब उनमें से एक का पैर दूसरे के पैर से टकरा गया।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद नशे में धुत आरोपी ने कथित तौर पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 (गैर-इरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में