केरल: मलप्पुरम में मंदिर के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत
केरल: मलप्पुरम में मंदिर के तालाब में डूबने से एक युवक की मौत
मलप्पुरम (केरल), दो अगस्त (भाषा) मलप्पुरम जिले के मंजेरी में रविवार को एक मंदिर के तालाब में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ तैरते समय 19 साल का एक युवक डूब गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान मंजेरी के त्रिक्कलंगोडे के निकट करिक्काड निवासी श्रीनिवासन के पुत्र श्रीहरि पी. के. के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना अपराह्न करीब 12:30 बजे हुई, जब श्रीहरि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ करिक्काड में श्री सुब्रमण्यम मंदिर के तालाब में गया था।
नहाने के दौरान श्रीहरि तालाब में डूब गया। उसके साथ मौजूद लोग उसे बचाने में असफल रहे।
सूचना मिलने पर अग्निशमन एवं बचाव सेवा के कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
बाद में श्रीहरि को तालाब से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मंजेरी पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
भाषा
शुभम संतोष
संतोष

Facebook


