Crime: 5 लोगों की हत्या.. सनकी लड़के ने अपने पूरे परिवार को किया खत्म, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
5 लोगों की हत्या.. सनकी लड़के ने अपने पूरे परिवार को किया खत्म, Kerala: Man kills 5 people, mother in critical condition Crime Latest News
Man threw acid on the girl | Source : File Photo
तिरुवनंतपुरम : Crime केरल के तिरुवनंतपुरम के निकट वेंजारामूडु में एक चौंकाने वाली घटना में 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने 13 वर्षीय भाई, 80 वर्षीय दादी और एक महिला सहित छह लोगों की हत्या की है। महिला उसकी प्रेमिका बताई जा रही है।
Crime पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान अफान नामक व्यक्ति के रूप में हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफान ने दावा किया था कि उसने जहर खा लिया है। पुलिस ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अफान की मां को गंभीर हालत में एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपनी मां पर भी हमला किया था।
मृतकों में दो उनके करीबी रिश्तेदार थे। यह घटना तब प्रकाश में आई जब अफान शाम को वेंजारामूडु पुलिस थाने में आया और अपना अपराध कबूल किया।

Facebook


