Aaj Sone Chandi Ka Bhav 25 February 2025: नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने को आ गया, लेकिनसोने की कीमतों में गिरावट आने का नाम नहीं ले रही है। सोने-चांदी की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शादियों के इस सीजन में सोना जहां हर दिन नया रिकॉर्ड बनाने पर लगा लगा तो वहीं, चांदी 1 लाख के ऊपर चल रही है। ऐसे में बात करें आज 25 फरवरी 2025 की तो सोने की कीमत में 130 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, आज चांदी के दाम में 600 रुपये की तेजी देखने को मिली है।
आज सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price Today 25 February 2025)
भारत में आज 25 फरवरी मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,803 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,603 प्रति ग्राम है, जबकि चांदी की कीमत आज ₹ 101.10 प्रति ग्राम और ₹ 1,01,100 प्रति किलोग्राम है।