केरलम: इडुक्की में एक व्यक्ति की हत्या, रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया

केरलम: इडुक्की में एक व्यक्ति की हत्या, रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया

केरलम: इडुक्की में एक व्यक्ति की हत्या, रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया
Modified Date: September 6, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: September 6, 2026 11:03 am IST

इडुक्की (केरलम), छह सितंबर (भाषा) केरलम के इडुक्की जिले के पुल्लुपारा में एक व्यक्ति की कथित हत्या के मामले में उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पुल्लुपारा के बीनू के रूप में हुई है। घटना के संबंध में उसके रिश्तेदार थंकाचन को हिरासत में लिया गया है।

पेरुवंथनम पुलिस के अनुसार, अग्निशमन विभाग को शनिवार रात पुल्लुपारा स्थित एक घर में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने बीनू को मृत पाया और शव पर चोट के कई निशान देख कर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीनू और थंकाचन ने साथ बैठकर शराब पी थी।

पुलिस ने बताया कि थंकाचन के कहने पर ही एक दुकानदार ने अग्निशमन विभाग को फोन किया था।

पुलिस ने थंकाचन को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, थंकाचन अब भी नशे की हालत में है और उससे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उसने बताया कि थंकाचन का कथित तौर पर आपराधिक इतिहास रहा है और शराब पीने के बाद उसका बीनू के साथ झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोट्टायम मेडिकल कॉलेज भेजने का फैसला किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा खारी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में