LPG Cylinder Price Today: कहीं आज सिलेंडर के दाम तो नहीं बढ़ गए! Indian Oil, HP और Bharat Gas ने जारी किया रेट, जानें महंगा हुआ या सस्ता
LPG Cylinder Price Today: पिछले 1 सितंबर 2026 को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ था और कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 11 रुपये महंगा हुआ था। अब 6 सितंबर रविवार को लोगों की नजरें नए रेट पर हैं। जानिए आज सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है या दाम स्थिर हैं।
(LPG Cylinder Price Today/ Image Credit: AI-generated)
- 6 सितंबर को LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
- 1 सितंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर ₹11 तक महंगा हुआ था।
- दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर ₹942 का है।
नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Today: पेट्रोल-डीजल की तरह रविवार 6 सितंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे घरेलू गैस इस्तेमाल करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिली है। हालांकि, महीने की शुरुआत 1 सितंबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (Commercial Cyilender Price Today) में 11 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले जुलाई और अगस्त में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में दोनों महीने मिलाकर करीब 400 रुपये तक की कटौती की गई थी।
घरेलू गैस के दाम में दो बार बढ़ोतरी
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों (Domestic Cyilender Price Today) में इस साल दो बार इजाफा हुआ है। मार्च में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का भाव 60 रुपये बढ़ाया गया था। इसके बाद 7 जून को इसमें 29 रुपये की और बढ़ोतरी हुई। यानी मार्च से अब तक घरेलू सिलेंडर करीब 89 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में साल के दौरान काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली में इसका भाव 1 सितंबर को 2,747.50 रुपये तक पहुंच गया था।
दिल्ली समेत चार बड़े शहरों में आज का रेट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,6 सितंबर को दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत (Domestic Cyilender Price Today) 942 रुपये है। कोलकाता में यह 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत (Commercial Cyilender Price Today) दिल्ली में 2,747.50 रुपये, कोलकाता में 2,884 रुपये, मुंबई में 2,701 रुपये और चेन्नई में 2,916.50 रुपये है।
LPG सप्लाई पर भी पड़ा असर
युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से भारत की LPG आयात सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कतर समेत कई अरब देशों से आयात करता है। हालात को देखते हुए सरकार ने घरेलू LPG उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया है। साथ ही बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। अब गांवों में 45 दिन और शहरों में 25 दिन से पहले दोबारा सिलेंडर बुक नहीं किया जा सकता। भारत जरूरत पूरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों से भी LPG आयात कर रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स की बल्ले-बल्ले! बिना पैसे मिलेगा गेमिंग खजाना! ऐसे पाएं गन स्किन, डायमंड्स और धांसू आइटम्स
- Gold Rate Today 06 September 2026: औंधे मुंह गिरे सोने के दाम! गोल्ड 3,440 रुपये तक टूटा, चांदी भी 5,000 रुपये धड़ाम, त्योहारी सीजन में खरीदारों की बल्ले-बल्ले, जानिए अब कितना हुआ 1 तोले का भाव
- Good News for CG College Students: एक या दो पेपर में फेल हुए छात्र भी ले सकेंगे अगले क्लास में एडमिशन, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ऐलान

Facebook


