Pinarayi Vijayan vs VD Satheesan: मंत्री तो मंत्री खुद सीएम भी हार रहे अपनी सीट से? सीएम पिनाराई विजयन सहित 12 अपनी-अपनी सीट से चल रहे पीछे, इन नेताओं को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर

Pinarayi Vijayan vs VD Satheesan: मंत्री तो मंत्री खुद सीएम भी हार रहे अपनी सीट से? सीएम पिनाराई विजयन सहित 12 अपनी-अपनी सीट से चल रहे पीछे, इन नेताओं को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर

Pinarayi Vijayan vs VD Satheesan: मंत्री तो मंत्री खुद सीएम भी हार रहे अपनी सीट से? सीएम पिनाराई विजयन सहित 12 अपनी-अपनी सीट से चल रहे पीछे, इन नेताओं को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर

Pinarayi Vijayan vs VD Satheesan: मंत्री तो मंत्री खुद सीएम भी हार रहे अपनी सीट से? सीएम पिनाराई विजयन सहित 12 अपनी-अपनी सीट से चल रहे पीछे, इन नेताओं को भाजपा से मिल रही कड़ी टक्कर / Image: IBC24 Customized

Modified Date: May 4, 2026 / 12:27 pm IST
Published Date: May 4, 2026 11:58 am IST

तिरुवनंतपुरम: Pinarayi Vijayan vs VD Satheesan केरलम विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जो मतदान के बाद के सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) के अनुमानों के अनुरूप है।

Pinarayi Vijayan vs VD Satheesan मतगणना के शुरुआती कुछ दौर के बाद संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा 140 विधानसभा सीट में से 100 पर आगे है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) केवल 40 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) केवल एक सीट पर आगे है। यदि वाम मोर्चा केरल में हारता है, तो उसके पास देश का कोई भी ऐसा राज्य नहीं बचेगा, जहां वह सत्ता में हो।

12 मंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे

रुझानों में सत्तारूढ़ मोर्चे के कम से कम 12 मंत्री अपनी-अपनी सीट पर पीछे हैं। शुरुआती दौर में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कन्नूर जिले में अपने पारंपरिक गढ़ धर्मदम सीट पर पीछे हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार वीणा जॉर्ज, एम. बी. राजेश, ओ. आर. केलू, आर. बिंदु, जे. चिंचुरानी, पी. राजीव, के. बी. गणेश कुमार, वी. एन. वासवन, वी. शिवनकुट्टी, वी. अब्दुरहीमन, के रामचंद्रन, ए. के. शशींद्रन और रोशी ऑगस्टीन पीछे हैं। एलडीएफ संयोजक टी. पी. रामकृष्णन भी कोझिकोड जिले की अपनी मौजूदा पेराम्ब्रा सीट पर पीछे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि माकपा नीत सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर ने अहम भूमिका निभाई है। विजयन के नेतृत्व में यह सरकार लगातार दो कार्यकाल से सत्ता में थी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"