केरल: दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों की जांच के लिए विशेष कार्य बल गठित
केरल: दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों की जांच के लिए विशेष कार्य बल गठित
तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई (भाषा) केरल सरकार ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामलों की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्य बल गठित करने का निर्णय लिया है, जिसका नेतृत्व आसूचना विभाग (इंटेलीजेंस) के सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) करेंगे।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस महानिदेशक के सुझावों की समीक्षा करने के बाद यह आदेश जारी किया है।
इस कदम का उद्देश्य शिकायतों पर समय से कार्रवाई करना और दहेज से जुड़े मामलों तथा घरेलू हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को न्याय दिलाना है।
उन्होंने कहा कि इस विशेष कार्य बल में जिला सतर्कता समिति, जिला महिला प्रकोष्ठ, सखी वन स्टॉप सेंटर, कानूनी सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय के प्रतिनिधि और एक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी।
भाषा
खारी वैभव
वैभव

Facebook


