कोच्चि, 19 मई (भाषा) विदेश में महिलाओं को मॉडलिंग के अवसर प्रदान करने की आड़ में चलाए जा रहे एक कथित देह व्यापार गिरोह के सिलसिले में यहां तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और एक अन्य महिला को कुछ दिन पहले पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत के बाद पकड़ा गया था।
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें मॉडलिंग के बहाने विदेश ले जाया गया और फिर वहां उन्हें नशीली दवा देकर बलात्कार किया गया।
पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा