(Gold Rate 19 May 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate 19 May 2026 in India: आज 19 मई को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 720 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 660 रुपये तक सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में भी आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में करीब 10 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ है कि सोने की चमक फिलहाल दबाव में बनी हुई है।
| वजन | आज का रेट | कल का रेट | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 14,334 | ₹ 14,335 | ⬇ ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,14,672 | ₹ 1,14,680 | ⬇ ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,43,350 | ⬇ ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹ 14,33,400 | ₹ 14,33,500 | ⬇ ₹100 |
आज जहां सोना कमजोर हुआ है, वहीं चांदी में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी के दाम बढ़े हैं। पिछले कुछ दिनों में इसमें भारी गिरावट भी देखी गई थी। जब तीन दिनों में एक किलो चांदी करीब 30,000 रुपये तक सस्ती हो गई थी। आज दिल्ली में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,90,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव देखने को मिला है।
देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिला। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,56,360 रुपये, 22 कैरेट 1,43,340 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,17,310 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में यह भाव थोड़ा कम है। जहां 24 कैरेट सोना 1,56,210 रुपये, 22 कैरेट 1,43,190 रुपयेऔर 18 कैरेट 1,17,160 रुपये पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में सोना सबसे महंगा है। जहां 24 कैरेट सोना 1,60,900 रुपये और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,47,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
| शहर | 24 कैरेट गोल्ड भाव | 22 कैरेट गोल्ड भाव | 18 कैरेट गोल्ड भाव |
| दिल्ली | ₹ 1,56,360 | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,17,310 |
| मुंबई | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| कोलकाता | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| चेन्नई | ₹ 1,60,900 | ₹ 1,47,490 | ₹ 1,23,090 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| हैदराबाद | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| लखनऊ | ₹ 1,56,360 | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,17,310 |
| पटना | ₹ 1,56,260 | ₹ 1,43,240 | ₹ 1,17,210 |
| रायपुर | ₹ 1,56,210 | ₹ 1,43,190 | ₹ 1,17,160 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,56,260 | ₹ 1,43,240 | ₹ 1,17,210 |
सोना और चांदी की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय कारणों से देखा जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, बॉन्ड यील्ड में उछाल और अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता का असर बाजार पर पड़ रहा है। इसके अलावा सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 6% से 15% करने और चांदी को ‘फ्री’ से ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डालने से भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।
| दिनांक | 24 कैरेट रेट | बदलाव | 22 कैरेट रेट | बदलाव |
| 19 मई 2026 | ₹ 15,636 | ⬇ ₹1 | ₹ 14,334 | ⬇ ₹1 |
| 18 मई 2026 | ₹ 15,637 | ⬇ ₹71 | ₹ 14,335 | ⬇ ₹65 |
| 17 मई 2026 | ₹ 15,708 | — | ₹ 14,400 | — |
| 16 मई 2026 | ₹ 15,708 | ⬇ ₹98 | ₹ 14,400 | ⬇ ₹90 |
| 15 मई 2026 | ₹ 15,806 | ⬇ ₹420 | ₹ 14,490 | ⬇ ₹405 |
| 14 मई 2026 | ₹ 16,226 | ⬆ ₹11 | ₹ 14,895 | ⬆ ₹30 |
| 13 मई 2026 | ₹ 16,215 | ⬆ ₹802 | ₹ 14,865 | ⬆ ₹735 |
| 12 मई 2026 | ₹ 15,413 | ⬆ ₹54 | ₹ 14,130 | ⬆ ₹50 |
| 11 मई 2026 | ₹ 15,359 | ⬆ ₹109 | ₹ 14,080 | ⬆ ₹100 |
| 10 मई 2026 | ₹ 15,250 | — | ₹ 13,980 | — |