HAL Share Price Today: डिफेंस स्टॉक में अचानक भूचाल! 3 दिन में 10% की गिरावट के बाद भी क्यों भरोसा जता रहे हैं एक्सपर्ट्स? क्या है उनका चौंकाने वाला टारगेट?

Ads

HAL Share Price Today: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर पिछले 3 कारोबारी दिनों में 10% से ज्यादा लुढ़क गए हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स कंपनी के मजबूत प्रदर्शन और डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ संभावनाओं को देखते हुए अभी भी इसके प्रति सकारात्मक रूख अपनाए हुए हैं और इसे लंबी अवधि के लिए अच्छा मान रहे हैं। (NSE: HAL, BSE: 541154)

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 11:58 AM IST

(HAL Share Price Today/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • 3 दिनों में HAL शेयर 10% तक टूटे
  • Q4 में कंपनी का मुनाफा ₹4,196 करोड़ रहा
  • रेवेन्यू में 2% की हल्की बढ़ोतरी दर्ज

नई दिल्ली: HAL Share Price Today: सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में सोमवार को करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, पिछले तीन कारोबारी दिनों में यह स्टॉक करीब 10 प्रतिशत तक फिसल चुका है। लगातार गिरावट के बावजूद निवेशकों और एक्सपर्ट्स का नजरिया अभी भी कंपनी को लेकर सकारात्मक बना हुआ है। हाल ही में कंपनी ने अपने मार्च तिमाही के नतीजे भी घोषित किए हैं। जिसके बाद शेयर में हलचल बढ़ गई है।

दिनभर के कारोबार में उतार-चढ़ाव (Day Trading)

मंगलवार के कारोबार में भी HAL के शेयर में दबाव देखने को मिला। स्टॉक ने दिन की शुरुआत 4,325.70 रुपये पर की और कुछ समय बाद यह 4,285.20 रुपये के इंट्रा-डे लो तक गिर गया। हालांकि बाद में रिकवरी देखने को मिली और करीब 11 बजे यह 0.95% की बढ़त के साथ 4,367.50 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। इससे साफ है कि स्टॉक में अभी भी वोलैटिलिटी बनी हुई है।

तिमाही नतीजों में बेहतर प्रदर्शन (Strong Performance in Quarterly Results)

कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। HAL ने इस अवधि में 4,196 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया जो पिछले साल की तुलना में लगभग 6% अधिक है। पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,977 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू भी 2% बढ़कर 13,942 करोड़ रुपये रहा जो पहले 13,700 करोड़ रुपये था। ये आंकड़े कंपनी के स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है।

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) – शेयर प्रदर्शन (19 मई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी Hindustan Aeronautics Ltd
करंट प्राइस ₹ 4,367.50
बदलाव +₹41.00 (0.95%)
समय 19 मई, 11:11 AM IST
ओपन ₹ 4,325.70
हाई ₹ 4,370.00
लो ₹ 4,285.20
मार्केट कैप ₹2.92 लाख करोड़
P/E रेशियो 32.05
52-वीक हाई ₹ 5,157.90
52-वीक लो ₹ 3,479.10
डिविडेंड यील्ड 1.14%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 12.45

ब्रोकरेज फर्म का सकारात्मक रुख (Brokerages Positive Stance)

कमजोर शेयर प्रदर्शन के बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस HAL पर भरोसा जता रहे हैं। Jefferies ने स्टॉक पर ‘Buy‘ रेटिंग बरकरार रखते हुए 6,300 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है जो लगभग 44% की संभावित तेजी को दिखाता है। वहीं Nuvama ने भी ‘Buy‘ की सलाह देते हुए 5,040 रुपये का लक्ष्य तय किा है जो करीब 15% अपसाइड का संकेत देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ से कंपनी को फायदा मिल सकता है।

लॉन्ग टर्म रिटर्न (Long Term Returns)

पिछले एक साल में HAL के शेयरों में करीब 14% की गिरावट दर्ज की गई है जबकि दो साल के दौरान भी इसमें लगभग 9% की कमजोरी रही है। हालांकि लंबी अवधि में यह स्टॉक मजबूत रहा है। पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने करीब 751% का शानदार रिटर्न दिया है। इसी वजह से गिरावट के बावजूद कई निवेशक इसे लंबे समय के लिए मजबूत डिफेंस स्टॉक मान रहे हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

HAL के शेयरों में हाल में कितनी गिरावट आई है?

पिछले 3 कारोबारी दिनों में HAL के शेयर करीब 10% तक गिर चुके हैं।

क्या कंपनी के तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं?

नहीं, कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

HAL का Q4 नेट प्रॉफिट कितना रहा?

मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹4,196 करोड़ रहा।

HAL के लिए टारगेट प्राइस कितना दिया गया है?

Jefferies ने ₹6,300 और Nuvama ने ₹5,040 का टारगेट दिया है।