कोच्चि, दो अगस्त (भाषा) केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनरायी विजयन ने रविवार को यहां मशहूर मलयालम साहित्य समीक्षक, शिक्षाविद और पद्म श्री से सम्मानित एम. लीलावती को ‘प्रोफेसर एम. के. सानू संस्कारिका केंद्र’ का ‘सानू पुरस्कार’ प्रदान किया।
विजयन ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उन्होंने पुरस्कार देने के लिए लीलावती के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये नकद, कलाकार उन्नी कनायी द्वारा डिज़ाइन की गई एक प्रतिमा और एक प्रशस्ति-पत्र शामिल है।
यह पुरस्कार केरल के सबसे मशहूर मलयालम लेखकों, साहित्य समीक्षकों और शिक्षाविदों में से एक दिवंगत प्रो. एम. के. सानू की याद में शुरू किया गया है।
विजयन के अनुसार, लीलावती ने कहा कि वह पुरस्कार की राशि ‘कनिवु पेन एंड पैलिएटिव केयर’ को दान करेंगी। यह उस प्रतिष्ठित साहित्यकार को श्रद्धांजलि होगी, जिनकी स्मृति में यह पुरस्कार शुरू किया गया था।
पोस्ट में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में लेखक एन.एस. माधवन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता सी.एन. मोहनन और एस. सतीश भी मौजूद थे।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप