केरल: स्टील के गर्म पलटे से अपने चार साल के बच्चे के नितंब और पैरों को जलाने पर महिला गिरफ्तार

केरल: स्टील के गर्म पलटे से अपने चार साल के बच्चे के नितंब और पैरों को जलाने पर महिला गिरफ्तार

केरल:  स्टील के गर्म पलटे से अपने चार साल के बच्चे के नितंब और पैरों को जलाने पर महिला गिरफ्तार
Modified Date: September 27, 2025 / 03:39 pm IST
Published Date: September 27, 2025 2:12 pm IST

अलाप्पुझा (केरल), 27 सितंबर(भाषा) कायमकुलम में एक महिला को घर में अपने साढ़े चार साल के बेटे के नितंबों और पैर को कथित तौर पर स्टील के गर्म पलटे से जलाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना 22 सितंबर को हुई और घटना वाले दिन ही किशोर को चोट पहुंचाने के आरोप में महिला पर किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

कनकक्कुन्नु पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पैंट में शौच करने के कारण महिला उस पर बहुत गुस्सा थी जिसके कारण उसने बच्चे को स्टील के गर्म पलटे से जला दिया।

अधिकारी ने बताया कि महिला जब बच्चे को अस्पताल ले कर गई तो उसने कहा कि बच्चा गरम स्टोव पर बैठ गया जिससे वह जल गया। महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसकी क्रूरता की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

भाषा प्रचेता प्रचेता माधव

माधव


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।