कोल्लम, 20 जून (भाषा) केरल के कोल्लम में एक सरकारी बस में एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में शनिवार को 46 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के उस समय हुई, जब युवती अपनी सीट पर सो रही थी।
इसने कहा कि जब युवती को महसूस हुआ कि वह आदमी उसे छू रहा है, तो उसने शोर मचाया और बस के कर्मचारियों व यात्रियों ने उसे पकड़ लिया।
कोल्लम पूर्वी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल