केरल की महिला एजेंसी कोविड-19 से जान गंवाने वाले परिजन की मदद को आया आगे

Ads

केरल की महिला एजेंसी कोविड-19 से जान गंवाने वाले परिजन की मदद को आया आगे

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 08:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 26 जून (भाषा) केरल राज्य महिला विकास निगम (केएसडब्ल्यूडीसी) उन परिवारों को सहयोग देने के लिए एक स्वरोजगार ऋण योजना लेकर आया है, जिनके गुजारे का एकमात्र सहारा रहे सदस्य की मौत कोविड-19 की वजह से हो गई।

इस योजना का नाम ‘स्माइल’ रखा गया है और इसका लक्ष्य उन महिलाओं को मदद पहुंचाना है, जिनके गुज़ारे का सहारा रहे व्यक्ति की मौत इस ख़तरनाक वायरस के संक्रमण की वजह से हो गई। इस योजना को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की मदद से लागू किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि आवेदकों को स्वरोजगार ऋण योजना के लिए आमंत्रित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को मदद मिलने की उम्मीद है।

बयान में बताया गया कि कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले परिवार के सदस्य पर निर्भर 18-60 साल आयुवर्ग की महिला इस ऋण को हासिल करने के योग्य है। इसके तहत अधिकतम पांच लाख रुपये की राशि छह प्रतिशत ब्याज की दर से मदद में दी जा सकती है और एक लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है।

इस योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं जो केरल की निवासी हों और उनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से ज्यादा न हो।

भाषा स्नेहा शाहिद

शाहिद