खजूरिया ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

Ads

खजूरिया ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:38 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:38 PM IST

देहरादून, तीन जुलाई (भाषा) भारतीय वन सेवा के आंध्र प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद खजूरिया ने यहां स्थित प्रतिष्ठित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, 1991 बैच के आईएफएस अधिकारी खजूरिया ने बृहस्पतिवार को वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

खजूरिया ने 30 जून को सेवानिवृत्त हुई भारती की जगह ली है जो वन अकादमी की पहली महिला निदेशक थीं।

नयी जिम्मेदारी संभालने से पहले वह आंध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, जाने-माने वन विशेषज्ञ और शिक्षाविद् खजूरिया के पास 35 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले खजूरिया ने कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. की है और वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा नीति निर्माण में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में उनके कई शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं।

भाषा दीप्ति

वैभव

वैभव