खरगे, राहुल और कई विपक्षी नेताओं प्रधानमंत्री को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Ads

खरगे, राहुल और कई विपक्षी नेताओं प्रधानमंत्री को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 10:52 AM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 10:52 AM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।’’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।’’

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को 76 वर्ष के हो गए। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

भाजपा ने उनके जनप्रतिनिधि के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की घोषणा की है जिसके तहत जनभागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी पर केंद्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाषा हक रंजन

रंजन