PM Modi 76th Birthday: जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट ने 2,500 दीयों से बनाया पीएम मोदी का खास आर्ट, यहां कटआउट की उतारी गई आरती, देखें वीडियो

Ads

PM Modi 76th Birthday: जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट ने 2,500 दीयों से बनाया पीएम मोदी का खास आर्ट, यहां कटआउट की उतारी गई आरती, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 11:16 AM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 11:36 AM IST

PM Modi 76th Birthday: जन्मदिन पर सैंड आर्टिस्ट ने 2,500 दीयों से बनाया पीएम मोदी का खास आर्ट, यहां कटआउट की उतारी गई आरती, देखें वीडियो /image: ANI

HIGHLIGHTS
  • PM Modi के 76वें जन्मदिन पर खास सैंड आर्ट, 2,500 दीयों से बनाया गया
  • पुरी बीच पर 25 फीट की कलाकृति, ‘आशीर्वाद का दीया’ का संदेश
  • सिलीगुड़ी में बच्चों का अनोखा सेलिब्रेशन, पटना में कटआउट की आरती

ओडिशा। PM Modi 76th Birthday: भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, जन्मदिन के इस खास मौके पर पार्टी के कई दिग्गज नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के साथ-साथ कई तरह के अन्य आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं पीएम के जन्मदिन के खास मौके पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik Sand Art) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पुरी बीच पर 2,500 मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करके 25 फ़ीट का सैंड आर्ट (PM Modi Sand Art) बनाया।

उन्होंने कहा, “हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 25 फ़ीट का सैंड आर्ट बनाया है। इसे 2,500 मिट्टी के दीयों से सजाया गया है। इसके ज़रिए ‘आशीर्वाद का दीया’ (A Diya of Blessings) का संदेश दिया गया है। भारत के हर कोने में लोग भगवान के सामने दीये जला रहे हैं और पीएम मोदी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं… हम भी भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज़ में जश्न मनाया (PM Modi Birthday Celebration), वे पीएम मोदी की तरह तैयार हुए और प्रधानमंत्री के चेहरे वाले मास्क पहने। छात्रों ने जन्मदिन का केक काटा और अपने स्कूल में जश्न में हिस्सा लिया।

 

PM Modi 76th Birthday इसके साथ ही पटना में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले पटना में उनके कटआउट (Patna PM Modi Cutout) की आरती उतारी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

PM Modi का 76वां जन्मदिन कब मनाया जा रहा है?

PM Modi का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है।

सैंड आर्ट किसने बनाया है?

प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर यह सैंड आर्ट बनाया है।

सैंड आर्ट में कितने दीयों का इस्तेमाल हुआ?

सैंड आर्ट को सजाने में 2,500 मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल किया गया।

सैंड आर्ट कितना बड़ा है?

पुरी बीच पर बनाई गई यह कलाकृति करीब 25 फीट की है।

PM Modi के जन्मदिन पर कहां-कहां आयोजन हुए?

ओडिशा के पुरी, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बिहार के पटना में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।