Gurugram Sex Racket. Image Credit: IBC24.in File Image
गुरुग्राम: Gurugram Sex Racket स्वास्थ्य और सौंदर्य (वेलनेस) सेवाओं की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार गिरोह पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस और मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की एक संयुक्त टीम ने सेक्टर-19 स्थित एक स्पा पर छापा मारा और 13 लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Gurugram Sex Racket पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-19 स्थित ‘रास वेलनेस स्पा’ में की गई इस छापेमारी के दौरान चार मालिकों, दो प्रबंधकों और सात ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
योजना के तहत पुलिस उप-निरीक्षक मनोज कुमार को नकली ग्राहक बनाकर स्पा में भेजा गया था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा तीन, चार और सात के तहत मामला दर्ज कर लिया है।