April 2026 Shubh Muhurat / Image Source : FILE
नई दिल्ली :Kharmas End Date 2026 हिंदू पंचांग के अनुसार, किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत के लिए सही मुहूर्त का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अप्रैल 2026 का महीना इस दृष्टि से बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने खरमास का समापन हो रहा है। खरमास खत्म होते ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और गृह शांति जैसे सभी मांगलिक कार्य बिना किसी बाधा के फिर से शुरू हो सकेंगे। साथ ही, इसी महीने हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख भी शुरू हो रहा है, जो अपने साथ कई महत्वपूर्ण त्योहार और शुभ योग लेकर आ रहा है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर मानी जाती है। April 2026 Shubh Muhurat चूंकि सूर्य सभी ग्रहों के अधिपति और आत्मबल के कारक हैं, इसलिए उनकी पूर्ण कृपा के अभाव में किए गए मांगलिक कार्य अपेक्षित फल नहीं देते। यही कारण है कि इस अवधि में विवाह और गृह प्रवेश जैसे कार्यों को वर्जित माना जाता है।
वर्ष 2026 में खरमास 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ‘मेष संक्रांति’ भी कहा जाता है। Marriage Dates April 2026 15 अप्रैल 2026 से सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध होने लगेंगे। खरमास खत्म होते ही सूर्य की पूर्ण ऊर्जा सक्रिय हो जाएगी, जिससे कार्यों में सफलता और स्थिरता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा विवाह के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है। प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
नए घर में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत शुभ है वहीं मुंडन व अन्य कार्य 15 अप्रैल के बाद मुंडन, नामकरण और गृह शांति जैसे कार्य बिना किसी ज्योतिषीय बाधा के संपन्न किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। हम इसकी पूर्ण सत्यता, सटीकता या पूर्णता का दावा नहीं करते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निर्णय पर पहुँचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ या अधिकृत स्रोतों से परामर्श अवश्य लें।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Jabalpur Sanjivani Scam : मरीजों को मिल रहा था ‘कागजी बेड’.. स्टाफ के बैठने के खरीदी कुर्सी भी नहीं पहुंची अस्पताल, इतने करोड़ रुपए डकार गए स्वास्थ्य विभाग के अफसर
- Mahtari Vandan Yojana 26th Installment : अभी चेक करें अपना बैंक बैलेंस! महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त जारी, इतने लाख महिलाओं को 641.62 करोड़ रू जारी
- Raipur Polilce Transfer: रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई थानों के प्रभारी, कमिश्नर ने जारी किया आदेश