April 2026 Shubh Muhurat : 14 अप्रैल के बाद ही बजेगी शहनाई! जानें क्यों खरमास में थम जाते हैं सारे शुभ काम, ये रही शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट

अप्रैल 2026 में खरमास समाप्त होते ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। 15 अप्रैल से शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ कई मंगलकारी तिथियां उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।

April 2026 Shubh Muhurat : 14 अप्रैल के बाद ही बजेगी शहनाई! जानें क्यों खरमास में थम जाते हैं सारे शुभ काम,  ये रही शुभ मुहूर्तों की पूरी लिस्ट

April 2026 Shubh Muhurat / Image Source : FILE

Modified Date: April 6, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: April 6, 2026 9:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 14 अप्रैल 2026 को खरमास समाप्त होगा और 15 अप्रैल से शुभ कार्य शुरू होंगे।
  • अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में विवाह के कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
  • गृह प्रवेश, मुंडन और नामकरण जैसे कार्य भी 15 अप्रैल के बाद किए जा सकेंगे।

नई दिल्ली :Kharmas End Date 2026  हिंदू पंचांग के अनुसार, किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत के लिए सही मुहूर्त का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अप्रैल 2026 का महीना इस दृष्टि से बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने खरमास का समापन हो रहा है। खरमास खत्म होते ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और गृह शांति जैसे सभी मांगलिक कार्य बिना किसी बाधा के फिर से शुरू हो सकेंगे। साथ ही, इसी महीने हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख भी शुरू हो रहा है, जो अपने साथ कई महत्वपूर्ण त्योहार और शुभ योग लेकर आ रहा है।

खरमास क्या है और क्यों वर्जित हैं इसमें शुभ कार्य?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर मानी जाती है। April 2026 Shubh Muhurat चूंकि सूर्य सभी ग्रहों के अधिपति और आत्मबल के कारक हैं, इसलिए उनकी पूर्ण कृपा के अभाव में किए गए मांगलिक कार्य अपेक्षित फल नहीं देते। यही कारण है कि इस अवधि में विवाह और गृह प्रवेश जैसे कार्यों को वर्जित माना जाता है।

अप्रैल 2026 में कब खत्म होगा खरमास?

वर्ष 2026 में खरमास 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दिन सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ‘मेष संक्रांति’ भी कहा जाता है। Marriage Dates April 2026 15 अप्रैल 2026 से सभी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध होने लगेंगे। खरमास खत्म होते ही सूर्य की पूर्ण ऊर्जा सक्रिय हो जाएगी, जिससे कार्यों में सफलता और स्थिरता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विवाह के शुभ मुहूर्त, अप्रैल 2026

अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा विवाह के लिए बेहद मंगलकारी रहने वाला है। प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 15 अप्रैल (बुधवार)
  • 20 अप्रैल (सोमवार)
  • 21 अप्रैल (मंगलवार)
  • 25 अप्रैल (शनिवार)
  • 26 अप्रैल (रविवार)
  • 27 अप्रैल (सोमवार)
  • 28 अप्रैल (मंगलवार)
  • 29 अप्रैल (बुधवार)

गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक मुहूर्त

नए घर में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल 2026 का दिन अत्यंत शुभ है वहीं  मुंडन व अन्य कार्य 15 अप्रैल के बाद मुंडन, नामकरण और गृह शांति जैसे कार्य बिना किसी ज्योतिषीय बाधा के संपन्न किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में प्रस्तुत जानकारी सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। हम इसकी पूर्ण सत्यता, सटीकता या पूर्णता का दावा नहीं करते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी निर्णय पर पहुँचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ या अधिकृत स्रोतों से परामर्श अवश्य लें।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.