किरण राव ने सोनम वांगचुक के अनशन के बीच उनका समर्थन किया
किरण राव ने सोनम वांगचुक के अनशन के बीच उनका समर्थन किया
नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) फिल्म निर्माता किरण राव ने अनशन कर रहे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया और सरकार से ‘प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत शुरू करने’ का आग्रह किया है।
सोनम वांगचुक नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन में 28 जून को शामिल होने के बाद से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
किरण राव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर वांगचुक की एक तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था ‘मैं सोनम का समर्थन करती हूं’। उन्होंने कहा कि उनके अनशन के बावजूद ऐसी चुप्पी देखना दुखद है।
उन्होंने लिखा, ‘मैं सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके, कॉजपा और इस देश के उन सभी नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो हमारे छात्रों के अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। न्याय सुनिश्चित करने के लिए भूख हड़ताल करने वाले सोनम जी, नेहा, मनीष, अमीन और अन्य सभी लोगों को मेरा सलाम। हमारी उदासीनता को दूर करने और यह याद दिलाने के लिए कि हर आवाज मायने रखती है, देश आपका ऋणी है।’
किरण राव ने लिखा, ‘यह देखकर बहुत दुख होता है कि 19 दिन बाद भी इस भूख हड़ताल को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। आखिर ऐसा क्या होना चाहिए कि सत्ता में बैठे लोग जनता की बात सुनेंगे?… यह हैरान करने वाला और अमानवीय है।’
उन्होंने कहा, ‘मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि वह प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करे, छात्रों की पीड़ा को समझे और इस गतिरोध को समाप्त करे। हम लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है।’
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


