केंद्र संसद का विशेष सत्र बुलाकर तीनों कृषि कानून रद्द करे, वरना रोक देंगे दिल्ली की और सड़कें: किसान नेता
केंद्र संसद का विशेष सत्र बुलाकर तीनों कृषि कानून रद्द करे, वरना रोक देंगे दिल्ली की और सड़कें: किसान नेता
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार को संसद का विशेष सत्र आहूत करना चाहिए और अगर मांगें नहीं मानी गयीं तो राष्ट्रीय राजधानी की और सड़कों को अवरुद्ध किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष, कहा- ये झूठ और सूट-बूट की
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता दर्शन पाल ने आरोप लगाया कि केंद्र किसान संगठनों में फूट डालने का काम कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे ।
ये भी पढ़ें- ईदगाह हिल्स का नाम बदलने की मांग हुई तेज, सिख समाज आज से
उन्होंने कहा, ‘‘तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र को संसद का विशेष सत्र आहूत करना चाहिए।’’
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर केंद्र तीनों नए कानूनों को वापस नहीं लेगा तो किसान अपनी मांगों को लेकर आगामी दिनों में और कदम उठाएंगे।
Read More: अधिकारी तृणमूल में ही रहेंगे, सभी गलतफहमियां दूर हुईं : सौगत रॉय
संवाददाता सम्मेलन के पहले करीब 32 किसान संगठनों के नेताओं ने सिंघू बॉर्डर पर बैठक की जिसमें भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए।

Facebook


