कोच्चि: दक्षिणी नौसेना कमान में बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा अभ्यास शुरू

कोच्चि: दक्षिणी नौसेना कमान में बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा अभ्यास शुरू

कोच्चि: दक्षिणी नौसेना कमान में बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा अभ्यास शुरू
Modified Date: July 20, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: July 20, 2026 10:22 pm IST

कोच्चि, 20 जुलाई (भाषा) दक्षिणी नौसेना कमान में सोमवार को चार दिवसीय बहुराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 26-2’ शुरू हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

एक बयान के अनुसार, इस अभ्यास की मेजबानी ‘कंबाइंड मैरीटाइम फोर्सेज’ (सीएमएफ) के सहयोग से भारतीय नौसेना के नेतृत्व वाली ‘कंबाइंड टास्क फोर्स 154’ (सीटीएफ 154) के तत्वावधान में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा की जा रही है। इस आयोजन में 26 देशों के 254 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिन्हें 74 सहायकों, चार अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों का सहयोग मिल रहा है।

बयान में कहा गया, ‘यह अभ्यास भारत में आयोजित होने वाला ‘ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस’ का पहला संस्करण है और यह भारतीय नौसेना तथा सीएमएफ के बीच बढ़ते जुड़ाव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’

इसमें कहा गया, ‘सीटीएफ 154 (जो सीएमएफ का एक समर्पित प्रशिक्षण कार्य बल है) की कमान वर्तमान में भारतीय नौसेना के पास है। इसका मुख्य उद्देश्य बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण के माध्यम से सीएमएफ के भागीदार देशों की क्षमता, आपसी तालमेल और पेशेवर तैयारी को मजबूत करना है।’

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में